
Mac पर Siri को कस्टमाइज़ करें
जब आप Siri चालू करते हैं, तब आप अपनी Siri सेटिंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं—उदाहरण के लिए, उसे मेन्यू बार में जोड़ें, चुनें कि उसे सक्रिय कैसे करना है और उसकी आवाज़ कैसे सुनाई दे आदि।
मेनू बार में Siri जोड़ें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में मेन्यू बार
पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
मेन्यू बार कंट्रोल के नीचे Siri चुनें।
Mac पर “Hey Siri” या “Siri” सक्रिय करें
यदि आपके डिवाइस और भाषा के लिए उपलब्ध है, तो आप “Hey Siri” या “Siri” का इस्तेमाल करके Siri को सक्रिय कर सकते हैं।
नोट : हो सकता है कि “Hey Siri” या “Siri” आपके डिवाइस या भाषा के लिए उपलब्ध न हों। उपलब्धता जाँचने के लिए, Apple सहायता आलेख अपने सभी Apple डिवाइस पर Siri का उपयोग करें देखें।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Apple Intelligence और Siri
(या Siri
) पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
Siri का उपयोग शुरू करने के लिए वह वाक्यांश चुनें जिसे आप बोलना चाहते हैं और "सुनें" विकल्प चालू करें।
जब यह विकल्प चालू होता है और आप “लॉक होने पर Siri को अनुमति दें” को चालू करते हैं, तो आप Mac के लॉक होने या स्लीप में होने पर भी Siri का उपयोग कर सकते हैं।
“Hey Siri” या “Siri” का सेटअप पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Siri को सक्रिय करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट बदलें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Apple Intelligence और Siri
(या Siri
) पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
“कीबोर्ड शॉर्टकट” के आगे पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर Siri को सक्रिय करने के लिए कोई शॉर्टकट चुनें या ख़ुद का एक शॉर्टकट बनाएँ।
Siri द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा और आवाज़ चुनें
Siri द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा और आवाज़ चुनकर आप Siri को अधिक कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Apple Intelligence और Siri
(या Siri
) पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
भाषा के आगे पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर कोई भाषा चुनें।
वॉइस के आगे “चुनें” बटन पर क्लिक करें, फिर दिखाई देने वाले पॉप-अप मेनू में निम्नलिखित चुनें :
वैरिएशन
वॉइस
Siri के जवाबों को कस्टमाइज़ करें
आप Siri को म्यूट करके, यह दिखाकर कि Siri स्क्रीन पर क्या बोले और यह भी दिखाकर कि आप स्क्रीन पर क्या बोलें, Siri के जवाब कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Apple Intelligence और Siri
(या Siri
) पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
“Siri के जवाब” के आगे पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :
बोले जाने वाले जवाबों को प्राथमिकता दें
ऑटोमैटिक
मौन जवाबों को प्राथमिकता दें
Siri सुझाव चालू या बंद करें
जब आप Siri सुझाव चालू करते हैं, तो आपको पूछने से पहले ही सुझाई गई क्रियाएँ मिलती हैं।
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Apple Intelligence और Siri
(या Siri
) पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
Siri सुझाव और गोपनीयता पर क्लिक करें।
बाईं ओर की सूची में, कोई ऐप चुनें, फिर “[ऐप्लिकेशन] के लिए Siri सुझाव दिखाएँ” या “इस ऐप्लिकेशन से सीखें” को चालू या बंद करें।
Siri सुझाव के लिए स्थान सेवा बंद करना चाहते हैं, तो Apple मेन्यू पर क्लिक करें, फिर स्थान सेवा पर क्लिक करें। सिस्टम सेवा के आगे विवरण पर क्लिक करें, फिर “सुझाव और खोज” बंद करें।
इसके बारे में अधिक जानने के लिए कि Apple आपकी जानकारी की सुरक्षा कैसे करता है और आपको यह चुनने देता है कि आप क्या शेयर करें, “Siri और डिक्टेशन को बेहतर बनाएँ” और गोपनीयता परिचय पर क्लिक करें। या Apple गोपनीयता वेबसाइट देखें।
यदि आप फ़ैमिली शेयरिंग समूह के पारिवारिक आयोजक हैं, तो आप बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप कर सकते हैं और Siri और डिक्टेशन का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं। स्क्रीन टाइम में Intelligence और Siri देखें।